संजीवनी नगर एवं अधारताल क्षेत्र में हुई 3 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाआंे पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में टीम के द्वारा 3 नकबजनों से चुराये हुये 5 लाख रूपये कीमती जेवर एवं अन्य सामान जप्त किये गये है।
थाना संजीवनी नगर घटना क्रमंाक- 1 थाना संजीवनी नगर में दिनॉक 21-7-23 को सुरेश कुमार भोज उम्र 65 वर्ष निवासी महाबीर नगर परसवाडा रोड ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह रिटायर्ड शिक्षक है। दिनांक 18/07/23 को शाम 07-30 बजे अपने घर के दरवाजे एवं सामने का मेन गेट का ताला लगाकर उज्जैन महाकाल के दर्शन् करने हेतु गया था दिनाक 20/07/23 को पडोसी द्वारा सूचना दी गई कि आपके छत का दरवाजा खुला हुआ दिख रहा है। जानकारी मिलने पर दिनांक 21/07/23 को सुबह 04-30 बजे अपने पत्नि सहित घर आकर देखा तो सामने मेन गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला एवं सेंट्रल लाक तथा गोदरेज आलमारी का भी लाक टूटा हुआ था, लाकर में रखे सोने का मंगलसूत्र, लाकेट, चेन, अंगूठी 03 नग, झुमकी, चांदी की 03 जोडी लच्छेदार पायल, बिछिया 03 जोडी चांदी की, पायल चांदी की छोटी वाली 03 जोडी, चांदी के सिक्के 04 नग एवं नगदी 25 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 241/2023 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



