युवा मोर्चा अध्यक्ष ने किया कश्मीर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में श्रीनगर के लाल चौक से कारगिल तक निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करके संस्कारधानी वापस लौटे युवा मोर्चा जबलपुर नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर का मदनमहल स्टेशन में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल, धमाके एवं आतिशबाजी करके स्वागत किया एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर हरीश ठाकुर, अर्णव तिवारी, मोहित चौबे, शुभम अरिहंत, रविंद्र तिवारी, इंजीनियर शरद विश्वकर्मा, अंकित पाठक, आर्यन मिश्रा, अर्पित दुबे, शिवा रैकवार, गौरव मांझी, आशु रजक, सैयम जैन, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।



