जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे के हसन अली 44वी अखिल भारतीय अंतर रेल हॉकी प्रतियोगिता हेतु अम्पायर नामित

जबलपुर दर्पण। रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला पंजाब में आयोजित होने वाली 44वी अखिल भारतीय अंतर रेल हॉकी (महिला) प्रतियोगिता हेतु पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के राष्ट्रीय निर्णायक श्री हसन अली को एम्पायर नामित किया गया है। अंतर रेल हॉकी प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। साथ ही साथ इस प्रतियोगिता में हिन्दुस्थान के नामी खिलाड़ी जिन्होनें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर न केवल हिन्दुस्थान का नाम रोशन किया है वरन् हॉकी को एक नई पहचान दी है। वे सभी हॉकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। उक्त प्रतियोगिता के सफल व सुचारु रुप से संचालन हेतु रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल में पदस्थ हसन अली को एम्पायर नामित कर पश्चिम मध्य रेल को गौरवान्तित किया है।
हसन अली के इस स्वर्णिम उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, नितिन चौधरी, अध्यक्ष पमरे खेलकूद संघ, आर. एस. राजपूत, महासचिव-पमरे खेलकूद संघ, विवेक शील, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, मणि भूषण सिंह, सह-सचिव पमरे खेलकूद संघ, सुबोध विश्वकर्मा, मंडल खेलकूद अधिकारी, मनीष पटेल, वरि. मंडल यांत्रिक प्रबंधक, स्वप्निल पाटिल, कोचिंग डिपो अधिकारी, सुश्री मधु यादव, अर्जन अवार्डी, दिग्विजय सिंह, हॉजी सैय्यद हैदर अली, मार्बल रॉक हॉकी क्लब के अध्यक्ष अजय मार्को, सचिव अशरफ अली, आरिफ अली, एशली दास, एल्विन सुशील कुमार, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ. विशाल बन्ने, औंकार दुबे, लायन पप्पी खान, असलम अली, अफसर अली, विक्रम जन्सारी, गुलाम गौस, एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाईयॉ व भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88