मजदूरी करने वाले दो लोगों पर चाकू से किया हमला

जबलपुर दर्पण। कृषि उपज मंडी में मजदूरी करने वाले दो लोगों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमले में घायल हुए दोनों युवक हनुमान ताल के निवासी हैं जिनका नाम अंकुश मराठा एवं पंकज मराठा है। दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने लाया गया, लेकिन घायलों को इलाज के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसकी खबर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे भी अस्पताल में पहुंचे , दोनों के इलाज के लिए अस्पताल के डाक्टरों से बात की । हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल के ड्युटी में लगे डाक्टर मेडम ने घायलों को अस्पताल के गेट के बाहर खड़ा रखा था। इस पर बहुत हंगामा भी हुआ।डाक्टर मेडम ने घायल अवस्था में दोनों युवकों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। इसी कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस तरह की लापरवाही ऐंसी मरीजों पर करती है और घायलों को अगर कुछ हो जाये तो इसकी जिम्मेदार डाक्टर को ही ठहराया जायेगा। दोनों मजदूरी करते हैं और दोनों को चाकू से हमला करने वाले बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना जबलपुर के कृषि उपज मंडी की है।



