जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

150 बर्ष पुराने शिव मंदिर जीणोद्धार के लिए निकलेगी विशाल कलश यात्रा

जबलपुर दर्पण। भगवान श्री शंकर महादेव मंदिर के संयोजक प्रदीप पटेल ने अवगत कराया 150 बर्ष प्राचीन शिव मंदिर के जीणोद्धार के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा के लिए 5 दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 18 फरवरी से 22 फरवरी 2024 को किया जाना है । कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 19-02-2024 को प्रात 11 बजे मुख्य यजमान श्री रवि कस्तूरी पटेल जी, सह-यजमान अर्जुन सिंह -आरती ठाकुर व पवन विनीता पटेल, प्रदीप प्रीती पटेल, संजय- रुकमणी व मोहल्ले वासियों ने भोलनाथ शाम का रुद्राभिषेक किया व शाम को महाआरती की गई। मुख्य यजमान रवि पटेल मंदिर के संयोजक प्रदीप पटेल जी व पंडित प्रकाश राधे ने बताया कि दिनांक 20-02-2024 को भव्य कलश शोभायात्रा महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज, मंगल दास जी त्यागी महाराज (गुरु जी) जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, स्वामी नरसिंह दास महाराज, ब्रह्मचारी चेतन्य नंद महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज, स्वामी मुकुंद दास महाराज, स्वामी अशोका नंद जी महाराज, पंडित ब्रजेश मिश्रा जी महाराज व माननीय राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री, माननीय विवेक तनखा राज्यसभा सांसद,माननीय जगत बहादुर सिंह अनु महापौर माननीय लखन घनघोरिया विधायक, माननीय सुशील इंदु तिवारी विधायक, माननीय अशोक रोहिणी विधायक, माननीय अभिलाष पांडे विधायक, माननीय नीरज सिंह ठाकुर विधायक, विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व विधायक माननीय तरूण भानोत जी, माननीय विनय सक्सेना जी, माननीय संजय यादव जी, उद्योगपति कैलाश गुप्ता जी, कदम संस्था प्रमुख योगेश गनौरे जी के सानिध्य के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर भंवरताल से रसल चौक जबलपुर अस्पताल से शास्त्री ब्रिज चौक से चंद्रिका टावर वापसी मंदिर में समाप्त होगी, कलश यात्रा के समापन के बाद सभी महाराजो का तिलक वंदन व सम्मानित किया जाएगा साथ ही उनके द्वारा सभी को आशीष वचन दिए जाएंगे तत्पश्चात कलश यात्रा में भाग लेने वाले सभी भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया जावेगा, कार्यक्रम के सह-यजमान नरेंद्र सरिता जायसवाल,तारु सोनिया खत्री, पवन विनीता पटेल, अर्जुन सिंह आरती ठाकुर, मुकेश सुमन विश्वकर्मा, रहेंगे । कार्यक्रम के संयोजक श्यामल सरकार, एडवोकेट तुलसीराम पटेल, एडवोकेट जी एल चंदेल, राजकुमार यादव, प्रभात पटेल, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, कलश यात्रा प्रभारी श्रीमती कौशल्या बाई पटेल,श्रीमती नर्मदा देवी पटेल, श्रीमती प्रीति पटेल, श्रीमती रुक्मणी पटेल, श्रीमती विनीता पटेल, सीमा पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88