मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में हृदय रोग से ग्रसित बालिका अंशिका यादव को मिला लाभ

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर दीपक सक्सेना व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालिका अंशिका यादव पिता सुरेन्द्र यादव, उम्र 9 वर्ष, निवासी- ग्राम घुटना, विकासखण्ड सिहोरा, जिला जबलपुर का बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर्शिया खान के मार्गदर्शन में ग्राम घुटना, सिहोरा में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम ने पाया कि बालिका अंशिका यादव जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. टीम में पदस्थ डॉ. निशा पटेल, श्रीमति रबेका चौधरी ए.एन.एम. द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा से की गई। तत्काल कार्यवाही करते हुये डॉ. संजय मिश्रा द्वारा समिति गठित कर बच्चे की शासन द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सालय नारायणा हृदयालय मुम्बई, महाराष्ट्र में रेफर किया गया। जहाँ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से राशि रूपये 90000/- (शब्दो में- नब्बे हजार रूपये मात्र) से हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी की गई। सफल सर्जरी के बाद बच्चे के परिवार ने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना, डॉ. संजय मिश्रा-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. मनीष मिश्रा-सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, सुभाष शुक्ला- जिला प्रबंधक आर.बी.एस.के एवं आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार माना।



