वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिला नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंश्योरेंस वर्कर्स प्रतिनिधि मण्डल

जबलपुर दर्पण। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंश्योरेंस वर्कर्स प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष ज्ञानेश पराँजपे, महासचिव अतुल देशपांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिताली बैनर्जी, अशोक भालेकर सचिव शामिल रहे। एल आई सी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
1 अगस्त 2022 से देय वेतन संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लेना तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में भर्ती अस्थाई कामगारों का अवशोषण और एनपीएस के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए निगम के योगदान में 14% की वृद्धि की जाए। ज्ञापन विषयों का मंत्री महोदय ने ध्यानपूर्वक सुना और मुद्दों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।



