केंद्र एवं राज्य की सरकारों के जनहितैषी कार्यों को युवाओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य: योगेंद्र सिंह

जबलपुर दर्पण। भाजयुमो की ओर से जिले के सभी मंडलों के गांवों में युवा चौपाल करने को लेकर 24 फरवरी से अभियान चलाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडल के सभी पदाधिकारियों से मंडल के गांवों में लगाई जाने वाली युवा चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को निर्देशित किया है।
भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में हुई भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर युवा चौपाल आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। चौपाल के माध्यम से केंद्र की मोदी व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ तक पहुंचाया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें।
युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो उन युवाओं को चौपाल में आमंत्रित करना है केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चौपाल के माध्यम से सभी को बताया जाएगा ये कार्यक्रम 24 फरवरी से 5 मार्च तक कार्यक्रम चलेगा,प्रत्येक मंडल में मंडल विस्तारक के रूप में जिला पदाधिकारीयो को लगाया गया जायेगा मंडलो में कार्यक्रम का एक संयोजक दो सहसंयोजक बनाया गया है जो मंडलो में होने वाले युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वयन को करवाएंगे!!
युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में रौनक अग्रवाल,राहुल कपूर,शुभम अरिहंत,राम सोनकर,श्री कांत वर्मा,यशराज शर्मा,शरद विश्वकर्मा,गोपाल गुप्ता,अंकित फ्रांसिस,अनिकेत रावत,आर्यन मिश्रा,आयुष सिंह,विवेक सिंह,शिवा रैकवार,पराग तिवारी,पीयूष समदरिया,रिंकू श्रीवास,वरुण सिंह,प्रचेत शर्मा,संस्कार जैन,मोंटी रैकवार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!!



