दुकान में हुई चोरी, दिन दहाड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर दर्पण। विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में एक दुकान पर दिन दहाड़े चोरी हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर बाइक में सवार होकर देखे गए हैं। दुकान व्यापारी ने चोरी की घटना को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना कृषि उपज मंडी विजयनगर थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यवसायी की दुकान पर हुई जो दिन में दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान व्यापारी ने बताया कि गल्ले की दुकान है जो कृषि उपज मंडी में है। दुकान में करीब 60 हजार रुपए रखे थे जिसे चोरों ने गल्ले की दुकान से उन रुपयों को लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हैं। और बाइक में दो युवक देखे गए।
दुकान व्यापारी राजेंद्र गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाना विजय नगर में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पीड़ित राजेन्द्र गुप्ता किसी काम से अपनी दुकान से बाहर गया हुआ था उसका काम नजदीक में ही था तो दुकान खुली हुई थी जब वह वापस आया तो दुकान में रखे साठ हजार रुपए गायब थे। गल्ले व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



