संस्कारधानी की बेटियो ने खजुराहों नृत्य महोत्सव में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जबलपुर दर्पण। म. प्र. संस्कृति विभाग द्वारा ” यूनेस्को विश्व धरोहर खजुराहों ” में आयोजित 50वें खजुराहों नृत्य महोत्सव में राग बसंत की लय पर 1484 कथक नृत्य साधकों के तिरकते कदमों ने 20 फरवरी 2024 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक ही स्थान में सर्वाधिक कथक नृत्य प्रस्तुतियों का वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया।
इस महाआयोजन में अपनी संस्कारधानी के लय नृत्यथी कथक केंद्र से 8 सदस्यी दल, जिनमे कु. याशिका वर्मा, कु.ऋतु रजक, कु. छाया पटेल, कु. गुरमीत मथारू, कु. हनी सेन, कु. अंजली काछी, कु.प्रगति अड़कने,कु. प्रियांशा सोनी, श्री विश्वनाथ धारगे के नेतृत्व में शामिल हुई, साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रिकॉर्ड दर्ज कर संपूर्ण संस्कारधानी को गौरवान्वित किया है। विदित हो कि इन कथक नृत्यांगनाओ ने कथक का प्रशिक्षण और अभ्यास लय नृत्यथी कथक केंद्र के गुरू श्री विश्वनाथ धारगे जी से प्राप्त किया हैं।



