यादव समाज का परिचय सम्मेलन हुआ आगामी 101 जोड़ों की होगी शादियां

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतवर्षीय यादव महासमा के द्वारा आज 25 फरवरी रविवार को विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव जी की अध्यक्षता में सुशीला मैरिज गार्डन पानी की टंकी के पास अमखेरा गोहलपुर में आयोजित किया गया, सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं जबलपुर के आसपास से आये अतिथि का स्वागत सम्मान किया गया
परिचय सम्मेलन में लगभग 250 युवक-युवतियों के बायोडाटा आये जिनका मंच के माध्यम से परिचय कराया गया, मंच का संचालन टीकेन्द्र यादव के द्वारा किया गया, आभार शशांक यादव ने किया परिचय सम्मेलन में आज जो भी रिश्ता तय हुआ है उनका विवाह भी 3 मार्च रविवार को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया जायेगा, परिचय सम्मेलन में कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, मंडला, घंसौर, गोटेगांव, सागर और जबलपुर संभाग से स्वजातीय बंधु उपस्थित हुये, 3 मार्च को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन दोपहर 11 बजे से गौरीघाट गीताधाम मैदान में किया जा रहा हैं, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को 100 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया हैं जिसकी श्रृंखला में इस बार 101 जोड़ो का विवाह समाज के द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा, जबलपुर संभाग के और मध्यप्रदेश एवं देश के अन्य राज्यो से यादव समाज के जनप्रतिनिधि और स्वाजातीय बन्धु कार्यकम में शामिल होने जा रहे हैं, परिचय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव, महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति विनीता यादव, जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन यादव, महिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमति उमेदा यादव, युवा शहर अध्यक्ष शशांक यादव, ग्रामीण अध्यक्ष सर्वेश यादव, शिव यादव, के.एन. सिंह यादव, परमू यादव, विजय यादव, श्रीमती कमलेश यादव, श्रीमति प्रभा यादव, विजय सिंह यादव, आर पी यादव, शारदा यादव, श्रीमति रितु राजेश यादव पार्षद, श्रीमति रीना ऋषि यादव पार्षद, सलपनाथ यादव, सुनील यादव, रवि यादव, जितेन्द्र जित्तू यादव, टीकेन्द्र यादव, संदीप यादव, अशोक यादव, विवेक यादव बरगी, बबला यादव, संजय यादव, दीपक यादव, अखिलेश यादव, गोरैया यादव, रामरतन यादव, घनश्याम यादव, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, गौरेया यादव, अशोक यादव, जयंत यादव, अजय यादव, रामसुजान यादव, वीरेन्द्र यादव, रामजी यादव, भानू यादव, शिवम यादव, अंकित यादव, रोहन यादव, रोहित यादव, अखिलेश यादव, साहिल यादव, मधुर यादव, नरेंद्र यादव, रामजीत यादव, प्रदीप यादव छोटू, विनय यादव, सुदर्शन यादव, बृजमोहन यादव, आदि उपस्थित थे ।



