जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्रिकेट के माध्यम से मानवता की सेवा

जबलपुर दर्पण। रोटरी क्लब ऑफ जबालिपुरम सदा से ही मानव सेवा के लिए तत्पर रहता । इसी भावना के साथ क्लब के द्वारा त्रिदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट, रोटरी एंड कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. शोभित वर्मा ने बताया कि इस आयोजन से एकत्र होने वाली राशि को मानसिक और मंदबुद्धि बच्चियों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाली संस्था चेतन्य सेवा संस्थान को प्रदान किया जाएगा । यह आयोजन पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। आज उद्घाटन सत्र में रोटेरियन डॉ. पवन स्थापाक मुख्य अथिति के रूप में एवं रोटेरियन सुनील फाटक जी विशिष्ट अथिति के रूप में सम्मिलित हुए। उद्धघाटन सत्र में पंजाब यूथ क्लब की टीम ने रोटरी संस्कारधानी की टीम को हराया। इस आयोजन में उपरोक्त टीमों के अलावा अलवीरा फॉर्मेसी, पोटेंशियल एनर्जी, डायनमो, रोटरी जबलपुर मेन आदि टीम भाग ले रही हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन अंकुर माहेश्वरी, अनिमेष दास वैभव शुक्ला, गिरीश खाडेलवाल, के के दुबे, प्रसून मिश्रा मयंक अरोरा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, कौशिक सरकार, हर्ष रॉय, उत्तम माहेश्वरी, आशीष धन्यवाद, साजन आहूजा, अंशुल मालिक आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88