जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बीएसएनएल जबलपुर प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ कल से अनिश्चित्कालीन धरना

जबलपुर दर्पण। बीएसएनएल जबलपुर में संचार सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों की समस्याओं एंव बीएसएनएल विरोधी नितियों को लेकर कल से बीएसएनएल कर्मचारी करेंगे अनिश्चित्कालीन धरना। बीएसएनएल एम्प्लाईज यूनियन ने महाप्रबंधक महोदय को 8 सुत्रीय माॅग पत्र प्रेषित किया था। लेकिन प्रबंधन के द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है आन्दोलन की मुख्य माॅगें:- 1. बीएसएनएल की सेवाओं मे सुधार एंव विस्तार हेतु आवश्यक कदम उठाये जाये। 2. ग्रामीण क्षेत्र में जिन कर्मचारियों को कार्यकाल पूर्ण हो चूका है नियमानुसार उनको शहरी क्षेत्र में वापस बुलाया जाये। 3 कर्मचारियों के पेंडिगं मेडिकल बिल का शीघ्र भुगतान किया जाये। 4. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुऐ संचार सेवाओं में कार्य कर रहे कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराये जाये 5. बीएसएनएल के एक्सचेंज एंव आॅफिसों में मूलभूत सुविधाऐ उलपब्ध कराई जाये। 6. स्वच्छ भारत अभियंान के तहत कार्यालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये। 7. ठेकेदारों से साठगांठ कर बीएसएनएल को नुकसान पहुचाना बंद किया जाये। 8. बीएसएनएल के लोकप्रिय पोडक्ट का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। इन्ही माॅगों को लेकर आन्दोलन के प्रथम चरण में दिनांक 25.08.2021 को कर्मचारियों ने ध्यान आकर्षण प्रदर्शन किया था। जिसके पश्चात् आन्दोलन के द्वितीय चरण में दिनांक 04.09.2021 को भोजनावकाश में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया। अब आन्दोलन के तृतीय चरण में बीएसएनएल कर्मी कल दिनांक 15.09.2021 से महाप्रबंधक महोदय की कर्मचारी विरोधी एंव बीएसएनएल विरोधी नितियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88