जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा दिया गया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साक्षरता का संदेश

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्सना झारिया एवं सह प्रभारी प्रो. प्रीती कौरव के मार्गदर्शन में एवं दलनायिका शिखा वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन ग्राम डोकर घाट में सफलतापूर्वक किया गया। शिविर के चतुर्थ दिवस में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम डोकरघाट में साक्षरता विषय पर रैली निकाली गई एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया ।
स्वयं सेवकों द्वारा डोकरघाट के लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पूरे गांव में रैली निकाली गई और वहां के निवासियों को साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्सना झारिया एवं सह प्रभारी प्रो. प्रीति कौरव के द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आज के सभी छात्रों को जो स्कूल से निकलकर कॉलेज में आ गए हैं,उन्हें कंप्यूटर की शिक्षा आवश्यक रूप से ग्रहण करनी चाहिए जिससे कि आने वाले समय में वे साक्षर रहे किसी भी काम के लिए उन्हें किसी और पर निर्भर न रहना पड़े दलनायिका शिखा वर्मा ने बताया कि यदि हमारे माता-पिता हम सभी बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजते हैं तो हम सभी बच्चों को उनके विश्वास को बनाए रखना चाहिए इसी के साथ दलनायिका शिखा वर्मा द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।
आज के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में प्रिया ठाकुर, श्रद्धा बाकोड़िया, श्रुति गुप्ता, पलक गुप्ता , सुजीता वर्मा , मनोरमा पाठक, रौशनी चौधरी, कविता यादव, चित्रा जाटव, अकांक्षा मेहरा , साक्षी पटैल , पलक कहार, प्रियल विश्वकर्मा, मुस्कान मेहरा, अफसाना बानो, सविता ठाकुर, आफरीन नाज़, निशा लोधी, अनीता वंशकार, महक मेहरा, चांदनी मेहरा, सुहानी मेहरा, शिखा लोधी, रौशनी काछी, अंजना जाटव खुशी पाण्डेय, लवली विश्वकर्मा, अंजना यादव, श्रेयांशी मिश्रा, ज्योति चौधरी , रश्मि चौधरी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88