जापानी इंसेफेलाइटिस रोग नियंत्रण हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत जापानीज एन्सेफेलाइटिस (JE) रोग नियंत्रण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन कलचुरी रेंसीडेंसी साउथ सिविल लाईन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ संजय मिश्रा क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा किया गया । कार्यशाला में आईसीएमआर जबलपुर के सांईटिस्ट एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों द्वारा समस्त जिलों के जिला मलेरिया अधिकारी / सहायक मलेरिया अधिकारी/जिला सलाहकार/मलेरिया निरीक्षक/मलेरिया सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में जापानीज एन्सेफेलाइटिस (JE) की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया और बचाव हेतु निर्देश दिये जायेगें जिससे समन्वय बनाकर जापानीज एन्सेफेलाइटिस (JE) की रोकथाम की जा सके।इस अवसर पर भोपाल से आयीं राज्य सलाहकार डॉ भावना दुबे,जबलपुर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राकेश पहाड़िया, शिशु शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के.के. वर्मा, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील विशेष रूप से उपस्थित थे।


