रादुविवि तक चले मेट्रो बस

जबलपुर दर्पण। शहर में मेट्रो बस का संचालन जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध है। हर दिन शहर में हजारों लोगों का सफर मेट्रो बस में हो रहा है। अन्य वाहनों की अपेक्षा मेट्रो बस का किराया कम रहता है साथ ही सफर करने वाले यात्रियों को शीघ्र पहुंचाने वाला भी साधन है। जबलपुर में मेट्रो बस सभी क्षेत्रों में चल रही है। लेकिन कुछ स्थानों पर इनका संचालन बंद है। बात की जाये जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की तो यहां वषों से जनता की मांग रही है कि मेट्रो बस का संचालन शुरू किया जाये । दो वर्ष पहले जब नगरीय निकाय चुनाव हुए थे तब जबलपुर के वर्तमान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा था कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तक मेट्रो बस चलाई जायेगी। महापौर द्वारा किया वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया। यहां पढ़ रहे छात्र छात्राओं एवं स्थानीय लोगों की मांग रही मिनी मेट्रो बसें चलें। जिससे उन्हें आने जाने में सुविधा हो सके।
इस रुट पर चार से पांच कॉलेज पड़ते हैं,आटो रिक्शा वाले वसूल रहे ज्यादा किराया पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को आटो रिक्शा में कालेज जाना पड़ता है। इस रोड पर प्रमुख महाविद्यालय है। जीएस कालेज,नवयुग कालेज, शासकीय महाकौशल, साइंस कालेज और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय। यहां के कालेजों में हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते। किसी के पास स्वयं का साधन होता है तो उसे कोई कठिनाई नहीं लेकिन बहुत से विद्यार्थियों के पास अपना खुद का वाहन नहीं होता है तो उसे आटो में कालेज पहुंचता है और बहुत से ऐसे विद्यार्थी है जिनके पास किराया देने के लिए पैसे का बजट नहीं रहता तो उसे पैदल ही कालेज जाना पड़ रहा है।
बाहर से पढ़ने वाले स्टूडेंट् अधिक परेशान जबलपुर के अलावा अन्य जिलों से भी स्टूडेंट रोज कालेज में पढ़ने आते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें करेली, गोटेगांव से ट्रेन में रोज पढ़ने आते हैं। रेलवे स्टेशन से कालेज पैदल ही जाते हैं। क्योंकि आटो का किराया ज्यादा है। कभी कभी आटो में भीड़ भर जाती है। और समय पर कालेज नहीं पहुंच पाते। जिससे आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो बस के शुरू होने से समय की बचत होगी और कम से कम किराया में पहुंच जायेंगे।



