अखिल भारतीय गड़रिया महासभा की कार्यकारिणी गठित

जबलपुर दर्पण। विगत दिवस अखिल भारतीय गड़रिया महासभा की एक आवश्यक बैठक ग्राम हिनौतिया बरेला आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालजी श्रीपाल समाज के उत्थान व कल्याण की दिशा में आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान सम्मान समारोह एवं कार्यकारिणी विस्तार, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशामुक्त समाज एवं महिला सशक्तिकरण, इसके साथ ही 7 अप्रैल 2024 को होली मिलन एवं प्रदेश अधिवेशन पर प्रकाश डाला गया।
बैठक के उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रज्जन श्रीपाल, लाल जी पहलवान, महामंत्री राजेश श्रीपाल, कोषाध्यक्ष गणेश श्रीपाल, महासचिव कृपाल प्रसाद श्रीपाल, जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीपाल, उपाध्यक्ष मुकेश श्रीपाल आदि मौजूद रहे। जिनकी सहमति से नियुक्तियां की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर डॉ प्यारेलाल श्रीपाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजी श्रीपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बरेला अन्नू श्रीपाल, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीपाल, ग्राम अध्यक्ष उमाशंकर श्रीपाल, मुन्ना श्रीपाल, ग्राम अध्यक्ष बल्लू श्रीपाल, कैलाश श्रीपाल, सुनील श्रीपाल को नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है।



