जबलपुर कार्यालय का भूमिपूजन विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया

जबलपुर दर्पण। कार्यालय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, जबलपुर संभाग जबलपुर का भवन निर्माण का भूमि पूजन अशोक रोहाणी जी, विधायक केन्ट, जबलपुर के मुख्य अतिथ्य में हुआ। उक्त भवन हेतु भूमि पूजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान के सामने सम्पन्न हुआ है। मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा को सर्व सुविधायुक्त बनाने प्रयासरत् हैं। उच्च शिक्षा में नवीनतम विकास एवं अनुसंधान के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी दूरदर्शिता एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा पूर्व में किये गए उच्च शिक्षा विभाग के लिए विकास कार्य तथा वर्तमान में भी विकास एवं अधोसंरचनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पद्धति को अनंतिम लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पता दोहराई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ ही महाविद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी अंतर्गत अतिरिक्त संचालक कार्यालय भवन निर्माण हेतु आज भूमि पूजन हुआ है जिससे कार्यालय की मूलभूत सुविधा बढे़गी।
इस बनने वाले अतिरिक्त संचालक कार्यालय भवन का कुल एरिया 677.08 वर्ग मीटर तथा निर्मित होने वाला एरिया 1398.56 वर्ग मीटर है। जिसकी निर्माण लागत 4.5 करोड़ रूपये है। वर्तमान में अतिरिक्त संचालक कार्यालय शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के छात्रावास में संचालित हो रहा है।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक डॉ. संतोष जाटव, कार्यालय के समस्त विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. ए.एल.महोबिया, डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. सुनील पाहवा, डॉ. संजय तिवारी के साथ प्राध्यापक एवं जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव एवं माइकल कपूर, पार्षद श्याम कनौजिया, डॉ. जय रोहाणी, अंकित फ्रांसिस, अभिषेक विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, नीलेंद्र चटर्जी, अभिषेक सिंह के साथ कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।



