जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुरुद्वारा प्रेम नगर में शहीदी दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण। हजूरी रागी जत्था भाई बलजीत सिंह एवं साथी साजिंदे साध संगत को गुरुवाणी का मनोहारी कीर्तन श्रवण करवा रहे थे जिस मरने ते जग डरे मेरे मन अनन्द, मरने ते ही पाइए पूरन परमानंद अवसर था शहीदी दिवस का ।
देश विभाजन के दौरान 1947 में हुए हजारों ज्ञात -अज्ञात शहीदों की पवित्र स्मृति में समस्त गुरु सिंघ सभाओं के सहयोग से धन पोठोहार बिरादरी के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रेमनगर मदनमहल में 17 मार्च रविवार को शहीदी दिवस का आयोजन किया गया । इसमेें स्त्री सत्संग प्रेमनगर, सिख नारी मंच जबलपुर, रागी जत्था भाई प्रगट सिंह प्रेम नगर,गुरवाणी मीमांसक ज्ञानी लखबीर सिंह, ग्वारीघाट एवं रागी जत्था भाई बलजीत सिंह व साथीगण गुरुद्वारा गोरखपुर सहित अनेक विद्वतजनों ने गुरुवाणी शब्द कीर्तन एवम कथा प्रवाह चला कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । यहां श्रद्धालुओं ने एक ही पंगत में बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधानसाहिब स. प्रहलाद सिंह बिन्द्रा ने मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डा. दीपक बहरानी, पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू एवम नव नियुक्त डिप्टी कलेक्टर सुश्री हरनीत कौर कलसी को सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी प्रितपाल सिंह होरा ने किया । समापनोपरांत कडाह प्रसाद का वितरण किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88