26वी साईनाथ महाराज की रामनवमी पर निकलेगी भव्य विशाल शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी शिरडी साईं शोभा यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार शिर्डी के साईनाथ महाराज की 26 वी विशाल शोभायात्रा 17 अप्रैल 2024 रामनवमी को निकाली जाएगी है, इस तारतम्य में समिति की चतुर्थ बैठक नेपियर टाउन स्थित साई मंदिर के श्री राजेंद्र टंडन जी, समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दवे और मंदिर, समिति के सदस्यो की गरिमामय उपस्थिति में संपन हुई। जिसमे शोभायात्रा को भव्यता पूर्ण निकलने विशेष निर्णय लिए गए साथ समिति के द्वारा नवयुवक समिति का गठन किया गया जिसमे श्री आशीष विश्वकर्मा को अध्यक्ष, अजय गुप्ता,सचिव, राहुल सराठे को उपसचिव बनाया गया।
बैठक में श्री सुनील खंपरिया, मनोज काशिव, दुर्गेश शाह, गोविंद साहू, वेणु गोपाल जी, अजय विश्वे श्री सोनी,प्रदीप पटेल,राजेंद्र सिंह टंडन, प्रयाग वेलबल, मोन अंबानी , विवेक मुले, ज्योति दुबे के साथ समस्त साई मंदिरों से साई भक्त उपस्थित हुए।



