जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर मध्य विधानसभा के विकास कार्यों में कार्य की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान:अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता लगने के पूर्व उत्तर मध्य विधानसभा में अपने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया एवं सबसे प्रमुख रूप से तमरहाई स्कूल में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले उसके लिए अपने वादे के अनुरूप 2 स्मार्ट बोर्ड की औपचारिक शुरुवात भी की जिसमें प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी भी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा में निरंतर पिछले 3 दिनो से विकास दिवस मनाते हुए विकास के विभिन्न कार्यों उद्घाटन किया गया है जिसके क्रम में आज भी राजेंद्र प्रसाद वार्ड,गोविंद बल्लभ पंत वार्ड एवं सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में विकास के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
परंतु आज सबके प्रमुख रूप से जिस कार्य को मैं अपने विधानसभा को समर्पित कर रहा हु वो मेरे हृदय के अत्यंत करीब है मैने विधानसभा में जो 5s का लक्ष्य लेकर कार्य करने का संकल्प लिया था उनमें सेवा,सुरक्षा संस्कार,स्वास्थ्य और शिक्षा प्रमुख थे जिसके अंतर्गत आज तमरहाई स्कूल में दो स्मार्ट बोर्ड की सौगात दी गई है स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट क्लास के माध्यम से अब सरकारी स्कूल में भी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य किया जायेगा आगे आने वाले समय में उत्तर विधानसभा में सभी शासकीय विद्यालयों के उन्नयन और उनमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इस पर विशेष रूप से कार्य किया जायेगा।
तथा इसके साथ ही सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड , राजेंद्र प्रसाद वार्ड और गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में सीसी रोड निर्माण के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया तथा ये भी निर्देश दिया कि जो भी कार्य हो उसमें जल निकली और नाली निमार्ण में पानी के बहाव को ध्यान रखते हुए विशेष रूप से कार्य किया जायेगा ताकि बारिश में जलभराव जैसी समस्या न हो।

इस दौरान पार्षद कविता रैकवार,संतोष लालवानी,वर्षा सेन, सुधा तिवारी, योगेश बिलोहा,राज भटनागर, अंकित पाठक,आशु रजक,मानस ताम्रकार , बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88