जीवित महिला को मृत बताकर सहायता राशि के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने घेरा संभागीय अधिकारी को

जबलपुर दर्पण। विगत एक दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद दल के समक्ष जोन क्रमांक 15 के अंतर्गत सुहागी निवासी श्रीमती राधा आहाके जो की केवाईसी करने नगर निगम पहुंची तो उसे जानकारी लगी कि वह दस्तावेजों में मृत हो चुकी है और उसकी मृत्यु सहायता राशि ₹200000 उनके परिजनों को मिल चुकी है इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल कांग्रेस पार्षद अमरीश मिश्रा को दी तो उनके द्वारा सभी कांग्रेस पार्षदों को एकत्रित कर रहा रात में ही अधारताल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और आज कांग्रेस पार्षदों द्वारा जोन क्रमांक 15 में पहुंचकर संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल के समक्ष इस फर्जीवाड़ी को लेकर महिला के साथ कांग्रेस पार्षदों द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त किया कांग्रेस पार्षदों ने संभागीय अधिकारी से इस मामले को लेकर कार्यालय की रजिस्टर में इस प्रकरण की जानकारी देखना चाहिए जिसमें उक्त प्रकरण की जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं थी कांग्रेस पार्षदों ने एक सप्ताह का समय संभागीय अधिकारी को दिया है प्रतिनिधि मंडल द्वारा कहा गया कि नगर निगम जोन में भ्रष्टाचार चरम पर है हर सरकारी योजनाओं में अधिकारियों को कर्मचारियों की मिली भगत से धांधलीचरम सीमा पार कर चुकी है और हितग्राही नगर निगम जोन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है कांग्रेस पार्षदों ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि वर्तमान में जो संभागीय अधिकारी हैं वही 2022 जब उक्त महिला को जीवित होते हुए भी उसकी मृत्यु बताकर उसकी सहायता राशि 2 लख रुपए निकाल ली गई थी और संभागीय अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी सभी 16 जोनों में दलाल सक्रिय है और यह सब अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत से कार्य को अंजाम दे रहे हैं कांग्रेस पार्षदों द्वारा कहा गया की मृत्यु प्रमाण पत्र एवं योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है जिसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक दोषी अधिकारी कर्मचारी को दंड देने का काम नहीं किया जाता कांग्रेस पार्षद लगातार आंदोलन करती रहेगी
आज आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नगर निगम जोन में मुख्य रूप से पार्षद अमरीश मिश्रा पार्षद अयोध्या तिवारी पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी पार्षद कलीम खान पार्षद सत्येंद्र चौबे पार्षद अख्तर अंसारी पार्षद याकूब अंसारी पार्षद गार्गी रामकुमार यादव पार्षद हर्षित यादव पार्षद लक्ष्मी लक्ष्मण गोठिया पार्षद मथुरा चौधरी पार्षद प्रमोद पटेल पार्षद इंका नेता कमलेश सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे



