जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मानसिक दिव्यांग छात्र श्रेयश सिंह का हुआ सम्मान…..

जबलपुर दर्पण। स्पेशल ओलम्पिक भारत म प्र. के तत्वाधान में 18 से 22 मार्च हरियाणा में आयोजित साईकिलिंग प्रतियोगिता में स्नेह निकेतन स्कूल के मानसिक दिव्यांग छात्र श्रेयस सिंह ने एक रजत एवं एक काँस्य पदक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया उसका सम्मान किया गया। इस अवसर पर म. प्र. के क्षेत्रीय निर्देशक दीपांकर बैनर्जी, खेल निर्देशक एहतिशमुद्दीन, राजेंद्र बारस्कार सहायक खेल निर्देशक, प्रभात राही, प्राचार्य मेघना सिंह, प्रबंधिका अनिशा बाग और अभिभावक सहित स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।



