आध्यत्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया राजयोगिनी तपस्वनी दादी जानकी जी की पुण्य स्मृति दिवस

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर संस्था की वरिष्ठ दादी जानकी जी के पुण्यस्मृति दिवस 27 मार्च कों आध्यात्मिक जाग्रति दिवस के रूप में मनाया गया। सारे विश्व में लगभग 104 वर्ष की आयु तक 140 देशो में यात्रा कर लाखो आत्माओं के जीवन में आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाने वाली संसार की सबसे स्थितप्रज्ञ राजयोगिनी रही। दादी जी पुण्य स्मृति दिवस पर दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया। और ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी समेत ब्रह्माकुमारी बहनों एवं सभी भाई बहनों ने दादी जी कों श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही आज होली पर्व के अंतर्गत आदरणीय राजयोगिनी भावना दीदी जी ने सभी भाई बहनों कों भाई दोज का तिलक लगाया।



