जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर सहित प्रदेश की सभी 29 सीटे जीतेगी भाजपा : डॉ मोहन यादव

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के साथ ही प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है क्योंकि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है और जनता के आशीर्वाद से इस बार फिर नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आशीष दुबे ने अपना नामांकन बुधवार को दाखिल किया। इसके पूर्व शहीद स्मारक गोलबाजार से उनकी नामांकन रैली प्रारंभ हुई जिसमे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। दुबे की नामांकन रैली शहीद स्मारक गोलबाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, करमचंद चौक, घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां दुबे ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते जाइए कहा भारतीय जनता पार्टी नया रिकॉर्ड बनाएगी और इस बार छिन्दवाड़ा की भी सीट भी हम जीत रहे है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जन हितैषी नितियो को जनता पसंद कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः हमारी सरकार बनने जा रही है।

उमड़ा कार्यकर्ताओ का जनसैलाब :- भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में जबलपुर की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए और गोलबाजार से कलेक्ट्रेट तक पूरे सड़क मार्ग में कार्यकर्ताओ का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली मार्ग में क्षेत्रीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंच लगाकर रैली का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा की पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बेनर्जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी, विधायक अशोक रोहिणी, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, सन्तोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नंदनी मरावी, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, महापौर जगत बहादुर अन्नू, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, विनोद गोटिया, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, रविकिरण साहू, राजकुमार पटेल, रिंकू विज, अश्वनी परांजपे, अलका गर्ग, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, राजेश दाहिया, राजेश राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88