जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी खेलेगी समरसता की अद्भुत होली 29 को

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में एकता और सर्व जाति समभाव की दिशा में प्रयास करते हुए समरसता सेवा संगठन द्वारा संस्कारधानी में समरसता की होली महोत्सव का आयोजन रंगपंचमी के अवसर पर शुक्रवार 29 मार्च को किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों हेतु संगठन के पदाधिकारियों की व्यवस्था बैठक का आयोजन जानकीरमण महाविद्यालय में किया गया जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए व्यवस्था का दायित्व संगठन के सदस्यों को सौंपा गया।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बतायासनातन संस्कृति में समरसता का रंग गहरा करने वाला होली महापर्व इस बार संस्कारधानी के लिए और खास होगा। रंगपंचमी के अवसर पर सर्व समाज की सहभागिता से 29 मार्च को शाम 4 बजे छोटा फुहारा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से समरंग शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मिलोनीगंज, कोतवाली, सराफा, बड़ा फुहारा, लॉर्डगंज चौक, मालवीय चौक होते हुए डी एन जैन महाविद्यालय प्रांगण गोलबाजार पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन स्थल में संस्कारधानी की होली उत्सव मनाया जायेगा।

श्री जैन ने बताया संस्कारधानी के इस अद्भुत होली महोत्सव में आयोजित शोभायात्रा में पूज्य संतगणों का सानिध्य मिलेगा जो रथ में विराजित होकर शोभायात्रा की अगवानी करेंगे साथ ही शोभायात्रा में बृज की होली, अवध की होली, मशाने की होली, परंपरागत फाग मंडली, महिला भजन मंडली, होलिका झांकी, बैंड, धमाल इत्यादि आकर्षण का केंद्र होंगे।

श्री जैन ने बताया यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सर्व समाज द्वारा विविध मंचों से समरसता यात्रियों पर परस्पर पुष्प वर्षा के माध्यम से फूलो की होली खेली जाएगी।

श्री जैन ने बताया डी एन जैन महाविद्यालय प्रांगण में शोभायात्रा के समापन पर संस्कृतिक कार्यक्रम परंपरागत राई-फाग की प्रस्तुतियों के साथ फूलों एवं गुलाल के रंग बिखरेंगे साथ ही परंपरागत व्यंजनों का जायका भी आगंतुकों को मिलेगा। समारोह में बच्चों-बड़ों, महिलाओ की बड़ी संख्या में सहभागिता होगी। सभी समाजों की परंपराओं और रीति रिवाजों के दर्शन इस दौरान एक स्थान पर ही हो यह प्रयास किया जा रहा हैं।

समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने समस्त संस्कारधानी वासियो से अपील करते हुए कहा हम सभी मिल-जुल कर जबलपुर के इस ऐतिहासिक आयोजन की संकल्पना को साकार करते हुए, संस्कारधानी कि गरिमा के अनुरूप पूरी भव्यता से आयोजन को सफल बनाने कार्यक्रम में परिवार सहित सहभागिता अवश्य दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88