अफ्तार ए आम मे शरीक हुए हजारों लोग

जबलपुर दर्पण। पाक माह रमजान शरीफ के सोलहवें रोजे पर ईदगाह कला रानीताल मे आयोजित उर्स व अफ्तार मे हजारों रोजदारों ने शिरकत की। मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी ने आयोजन की सरपरस्ती फरमाई। हजरत मौलाना शाह अब्दुल करीम नक्शबंदी अलेहीरहमत के 127 वे सालाना उर्स शरीफ के मौके पर ईदगाह मे अपरान्ह बाद नमाज जुहर क़ुरान ख्वानी का एहतेमाम किया गया। जिसके बाद मजार शरीफ पर चादर पोशी एवं क़ुल शरीफ का एहतेमाम हुआ। सांय मगरिब के वक़्त विशाल अफ्तार ए आम मे हजारों रोजदारों ने एक साथ सामूहिक अफ्तार किया । रोजा अफ्तार मे बड़ी तादाद में महिलाएं तथा मासूम बच्चे भी शामिल रहे। ईदगाह के नायाब सज्जादानशीन सूफी जियाऊल हक़ कादरी बुरहानी ने अपने बयान मे कहा है हमारे बुजुर्गों ने हमेशा दीन और मिल्लत की खिदमत की है। इंशाअल्लाह ये दस्तूर आगे भी जारी रहेगा। नमाजोपरान्त मुल्क की तरक़्क़ी और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
अफ्तार ए आम – रमजान शरीफ के पन्द्रहवे रोजे मंगलवार को मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी की सरपरस्ती व ईदगाह कला रानीताल के सज्जादानशीन सूफी जियाऊल हक़ कादरी बुरहानी की कयादत में सर्वधर्म सद्भावना समिति द्वारा अफ्तार ए आम का एहतेमाम सिटी कोतवाली के सामने मौलाना साहब की गली मे किया गया। अफ्तार ए आम मे मुस्लिम धर्मालंबियों के साथ बड़ी तादाद मे हिंदू धर्मालंबी भी शरीक हुए और संस्कारधानी के संस्कारो की मिशाल पेश की । अफ्तार ए आम मे पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, मतीन अंसारी, रफीक पहलवान, सुबोध आचार्य, कुंजी जोड़ी,छोटे ताम्रकार, मुख्तार अली सहित सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम धर्मालंबी मौजूद रहे अफ्तारोपरान्त मगरिब की सामूहिक नमाज अदा की गई । और जबलपुर अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई । समिति के संयोजक पूनम आशीष उसरेठै , सह संयोजक मोहम्मद ताहिर खान, नीलेश पसारी ने अफ्तार ए आम शरीक हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।
कचहरी दरगाह – रमजान शरीफ के 20 वे रोजे रविवार को हाई कोर्ट के सामने स्तिथ हज़रत ख्वाजा अमीनुद्दीन चिश्ति रहमतुल्ला अलेह कचहरी वाले बाबा की दरगाह मे विशाल अफ्तार ए आम का एहतेमाम किया जाएगा। रोजेदारों से शिरकत की गुजारिश बाबर खा बन्दानवाजी, चन्गेज खान अशरफी ने की है।



