जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट अलॉयसियस ऑटोनॉमस कॉलेज जबलपुर द्वारा निर्वाचन जागरूकता अभियान

जबलपुर दर्पण। निर्वार्चन साक्षरता क्लब, सेंट अलॉयसियस (स्वशासी) कॉलेज जबलपुर ने स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, 11-12 मार्च 2024 को छात्र मतदाताओं के लिए क्रमशः युवा संसद एवं ईवीएम प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की।
इन शैक्षणिक सत्रों का उदेश था प्रदर्शन विधि द्वारा छात्रों को देखकर समझने का अवसर देना। छात्र समुदाय ने युवा संसद से संसदीय पद्धति – प्रक्रिया एवं ईवीएम प्रदर्शन से वोट डालने की प्रक्रिया जाना। इससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और चुनावी प्रक्रिया की गहरी समझ हुई, जागरूक क्लब के छात्र परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु, चुनाव में मतदान करने हेतु एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी हेतु संकल्पीत है। प्रायोजित दोनो गतिविधि सकारात्मक दिशा में निर्देशित सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्रहित की ओर एक सफल प्रयास रही।
युवा संसद के लिए महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ. तुहीना जोहरी के प्रति क्लब अपना आभार व्यक्त करता है एवं छात्रों के लिये कलक्ट्रेट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर जानकारीपूर्ण सत्र के इस आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार जबलपुर कलक्ट्रेट, स्वीप सेल अधिकारी शुभम जैन एवं विशेष रूप से जिला स्वीप समन्वयक श्री प्रमोद श्रीवास्तव के प्रति अपना आभार व्यक्त करते है।
इस कड़ी में दिनांक 18-19 मार्च को ‘चुनाव का पर्व – देश का गौरव’ विषय पर वीडियो, रील एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिनका समय समय पर व्हाट्सअप एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेरणात्मक प्रसारण किया गया। निर्वाचन साक्षरता के इस अनुभव को अधिक सार्थक एवम समृद्ध बनाने में लिए 28 मार्च को शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों ने मतदाता शपथ ली।
सुश्री भावना टेकाम ने डॉ. श्वेता लिखितकर एवं डॉ. मेघा तिवारी के सहयोग से गति विधियों का समन्वय किया ।
अभियान का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. फादर वज़न अरासु, उपप्राचार्य डॉ. बेन एंटोन रोज़ के नेतृत्व में एवं नोडल अधिकारी डॉ. मंदिरा कर के मार्गदर्शन में किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88