जबलपुर के समदड़िया मॉल में दिखाई गई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त फ़िल्म” द लाइट “

जबलपुर दर्पण। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वर्षा, भ्राता नरेश श्रीवास, भ्राता रोमेश रजक (टीम लीडर ), मनोज कुमार मैनेजर,संकेत दुबे ने दीपप्रज्वलन कर फ़िल्म की शुरुवात की। दीप प्रज्वलन के साथ ही ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा यह फ़िल्म केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्तिकरण एवं नैतिक मूल्यों की पुनः स्थापना के महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाई गई हैं जो की अपने उद्देश्यों कों बहुत ही सुन्दर रूप से क्रियानवित्त कर रही हैं।. भ्राता मनोज कुमार टीम लीडर समदड़िया मॉल के कहा कि फ़िल्म में महिला शक्तिकरण एवं परमात्म अवतरण का सन्देश रचनात्मक रूप से थ्री डी एनीमेशन के द्वारा प्रस्तुत किया गया हैं वह बहुत ही अद्भुत हैं।
फ़िल्म की जानकारी देते हुए राजयोगिनी बी के वर्षा ने बताया की…..
- फ़िल्म नब्बे मिनट की है। इसके निर्माण में संस्था के गॉडलीवुड स्टूडियो व मुम्बई के प्रसिद्ध फिल्म कम्पनी आईरियलिटीज़ टेक्नॉलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर गॉडलीवुड स्टूडियो के डायरेक्टर ब्रह्माकुमार हरिलाल भाई जी एवं क्रिएटिव प्रोड्यूसर विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार जी हैं।
विगत एक मार्च को यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ हुई है। हमारे जबलपुर शहर में यह फिल्म समदड़िया मॉल में 27 अप्रैल को रिलीज़ हुई है जो कि 28 अप्रैल तक चलेगी।
जबलपुर में पहले शो का शुभारम्भ 27 अप्रैल को शाम 4:30 बजे शहर के गणमान्य अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र से जुड़े अन्य सदस्यों की उपस्थिति में समदड़िया मॉल में संपन्न हुआ।
इस फिल्म को लेकर संस्था से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों में, जिन्होंने भी इस फिल्म को देखा है -वह बहुत ही खुश है बहुत खुशी की बात ये है कि परमात्मा की मदद से भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने इस एनीमेटेड फिल्म को इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इण्डिया में स्थान दिया है क्योंकि इससे पहले केवल रील फिल्मों को ही स्थान मिलता था।
आठ वर्ष पूर्व इस फिल्म की शुरूआत का संकल्प ब्रह्माकुमारीज़ के मैनेजमेन्ट कमिटी ने लिया था उस समय इस फिल्म का नाम भागीरथ रखा गया था किन्तु इसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बाद में इसे ‘द लाइट’ नाम दिया गया और संस्था के पदाधिकारियों ने इस फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी संस्था के गॉडलीवुड स्टूडियो को सौंपी । इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य सभी को सत्यता की राह दिखाना और महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भी पिछले अठासी 88 वर्षों से महिला सशक्तिकरण एवं परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है।



