जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीजीएचएस,सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के झारिया की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक डिस्पेंसरी न 1 जबलपुर में महत्वपूर्ण सुझाव और उनके समाधान के साथ सम्पन्न हुई । अनिल शुक्ला ने बताया कि डिस्पेंसरी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
डॉ वी के झारिया ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर के गुरमुखदास तलरेजा, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के एच0 एन0 राजपूत,भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसो. के डी0 के0 चौधरी व अब्दुल रहमान, वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण संघ के के0 बी0 एस0 चौहान, विजन जबलपुर के बी0 एस0 अरोड़ा का स्वागत करते हुए सभी सुझावों की मिलकर समीक्षा की और उचित कार्यान्वयन का आश्वासन दिया । बैठक के अंत मे सौरभ जैफ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88