बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप

राजकुमार ठाकुर संवाददाता सिवनी। जिले के दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले परि क्षेत्र कुरई के बीच जावरा पानी में आज शनिवार सुबह एक बाघ का शव मिला है वहीं इस मामले में वन विभाग ने दो संदेश युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया मुख्य वन संरक्षक सिवनी आर एस कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन वृत्त अंतर्गत आने वाले दक्षिण सामान्य वन मंडल के परिक्षेत्र कुरई की वीट जावरा पानी में आज 27 फरवरी शनिवार की सुबह एक बाघ का शव मिला है जानकारी के अनुसार सूचना मिली वैसे ही विभाग विभागीय अमला मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही कर रहा है विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह मिले बाघ के शव के मामले में वन विभाग ने संदेही फतेहपुर निवासी किशोर पिता सुखदास एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया है जिससे विभागीय हमला पूछताछ कर रहा है।



