मदन महल थाना जीआरपी पुलिस चौकी, द्वारा मानसिक व्यक्ति को परिवारों वालों को सौंपा, वहीं मानसिक तौर से परेशान था परिवार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले के रेल्वे स्टेशन मदन महल थाना जीआरपी पुलिस चौकी, द्वारा मानसिक व्यक्ति को परिवारों वालों के हवाले किया।
क्या थी वजह जीआरपी ने खोज निकाला – जीआरपी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विगत दिनों सूचनाकर्ता संपतिया सोयाम पति नन्हू सिंह सोयाम उम्र 53 साल निवासी ग्राम पडरी तलाई पोस्ट देवरी कला थाना निवास जिला मण्डला म.प्र. अपने रिश्तेदार रामनाथ एवं पुत्र अकल सिंह पिता नन्हू सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पडरी तलाई पोस्ट देवरी कला थाना निवास जिला मण्डला (मध्यप्रदेश) के साथ भोपाल से जबलपुर की यात्रा आगे के जनरल कोच में बैठकर कर रही थी,यात्रा के दौरान दिनांक 06.05.2026 को जब ट्रेन रेलवे स्टेशन मदनमहल में खडी हुई उसी समय सूचनाकर्ता संपतिया सोयाम का पुत्र अकल सिंह सोयाम ट्रेन से उतरकर चला गया , तलाश करने पर कोई पता नहीं चलने से, सूचनाकर्ता संपतिया सोयाम की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना जबलपुर में गुमइंसान क्रमांक 3/26 की कायम कर जांच पड़ताल में लिया गया था ।
उक्त गुमइंसान की तलाश हेतु रेल्वे पुलिस अधीक्षक महोदय सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री अंकिता सुल्या के दिशानिर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी जबलपुर श्रीमति संजीवनी राजपूत द्वारा गठित टीम सउनि जे.एस.धुर्वे ,प्रधान आर.281 विनोद तिवारी , प्रधान आर.18 अनुराग तिवारी, आरआईबी प्र.आर.323 हरस्वरूप शर्मा ,
आर.03 मनीष शर्मा,आर.315 विमलेश ठाकुर महिला आर.449 काजल सिंह,म.आर.96 अंजली सिंह, म.आर.42 शकुन्तला सिंह के द्वारा अथक प्रयासों से लगातार गुमशुदा की तलाश करते हुए दिनांक 13.05.2026 मई को गुमशुदा अकल सिंह को एकता चौक विजयनगर जबलपुर में तलाश के दौरान मिला, जिसे जीआरपी चौकी मदनमहल लाकर परिजन बडे भाई सुकल सिंह को सूचना दी गई, जो अपने परिजनों के साथ चौकी उपस्थित आने पर परिजनों के समक्ष गुमशुदा की दस्तयाबी तैयार की गई। तथा गुमशुदा अकल सिंह को उसके बडे भाई सुकल सिंह के सुपुर्द किया गया है ।


