जबलपुर दर्पण

निर्देश का पालन देखने रात 12 बजे उपार्जन स्थल पहुंचे कलेक्टर

जबलपुर दर्पण । गत दिवस गेहूं उपार्जन में किसानों को असुविधा न हो और बिचौलिये इस व्यवस्था का किसी भी तरह अनुचित लाभ न उठा सके इसके अलावा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दिये थे,, लेकिन अपने निर्देश का पालन सही ढंग से हो रहा है कि मैदानी अमला लापरवाही कर रहा इसकी जांच के लिए गुरुवार रात 12 बजे के लगभग खुद कलेक्टर सिंह उपार्जन स्थल में निरीक्षण करने पहुंचे। वही इस दौरान खुले में गेहूं देखते ही श्री सिंह भड़क गए और खरीदी केंद्र प्रभारी को नोटिस देने का फरमान जारी कर दिया। वही कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण की जानकारी लगते ही आनन फानन में मैदानी अमला के साथ एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह भी थोड़ी देर बाद पहुंचे।
कल गुरुवार को देर रात जबलपुर-कटंगी मार्ग पर गर्रेहा में शकुन वेयर हाउस स्थित खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।
भागते हुए आए अधिकारी
बगैर सूचना दिए और वास्तविक हकीकत का पता करने कलेक्टर श्री सिंह गुरुवार की रात लगभग 12 बजे खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। एसडीएम पाटन मानवेन्द्र सिंह भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही सभी संबंधित को फौरन पहुंचने के निर्देश दिए। वही कई जिम्मेदार भागते हुए स्थल पहुंचकर स्थिति को डैमेज करते रहे। मौके पर पहुंच थे। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में कुछ गेहूं के ढेर खुले में रखे दिखाई देने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही खरीदी केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम पाटन को दिये।
भंडारण पर दें ध्यान
कलेक्टर श्री सिंह ने मौसम को देखते हुये किसानों से खरीदे गये गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र पर विक्रय करने लाए गये गेहूं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की सख्त हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88