सीबीएसई 12वीं परिणाम पर उठे सवाल, पेरेंट्स एसोसिएशन ने की निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन की मांग

जबलपुर दर्पण । सीबीएसई12वीं बोर्ड परीक्षा का इस वर्ष का परिणाम कई छात्रों और अभिभावकों के लिए चिंता और निराशा का कारण बना है। बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां मेहनती विद्यार्थियों के अपेक्षा से बेहद कम अंक आए हैं। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पेरेंट्स एसोसिएशन मांग करता है कि सीबीएसईपारदर्शिता के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच, स्कैनिंग प्रक्रिया की समीक्षा और निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ अन्याय न हो।
सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों के परिणामों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या असामान्यता प्रतीत हो रही हो, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आवाज अवश्य उठाएं।
बच्चों का भविष्य किसी तकनीकी गलती या लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। जागरूकता और एकजुटता से ही विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा संभव है।



