अखिल भारतीय सेमीनार एवं मुशायरे का आयोजन 17 मई को

जबलपुर दर्पण। जबलपुर साहित्य अकादमी दिल्ली एवं गुलशन-ए-अदब के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई 2026 को अखिल भारतीय सेमीनार एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के चार खम्भा बारात घर में आयोजित होगा।आयोजन में देशभर से उर्दू भाषा एवं साहित्य से जुड़े विद्वान, शायर एवं साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्री चंद भान ख्याल, डॉ. मेहताब आलम, डॉ. अंजुम बाराबंकी, सुश्री स्तुति अग्रवाल, डॉ. जलीलुर्रहमान शाद बिलासपुरी, डॉ. अशफाक आरिफ, डॉ. मुस्तकीम रज़ा ताबिश, नैयर दमोही, जमील अहमद जमील, बाबू अनवर निजामी, सोहन सलिल, मंजूर मजहर तथा परवेज परवाज़ सहित अनेक साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।आयोजकों बाबू अनवर निजामी, शेख निजामी, शकील साजिद एवं शफीक अंसारी ने साहित्य प्रेमियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सेमीनार एवं मुशायरे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



