जैन समाज ने प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान, 10 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी में सेठ परिवार द्वारा स्वर्गीय सुशील जैन एवं चंद्र कुमार जैन की स्मृति में जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन कुसुम जैन, सुधा जैन एवं उनके पुत्र नीरज जैन, पंकज जैन, धीरज जैन, अंकित जैन और अर्पित जैन द्वारा किया गया ।
समारोह में जैन समाज के 10 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अमृता जैन पिता देवेंद्र जैन, अवनी जैन पिता दीपेंद्र जैन एवं हर्ष जैन पिता बबलू जैन सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे । कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर नीरज जैन, सुधीर जैन, बबलू जैन, देवेंद्र जैन, धीरज जैन, पियूष जैन एवं शुभम जैन की विशेष मौजूदगी रही ।



