जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मेधावी छात्र तनिष्क प्रसाद का सुयश

जबलपुर दर्पण। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी के अजय सत्य प्रकाश होम्स निवासी शेखर प्रसाद श्रीमती श्रीलता प्रसाद के होनहार सुपुत्र, एपीएन स्कूल सदर केंट जबलपुर के मेधावी छात्र तनिष्क प्रसाद ने गणित संकाय सहित सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित कर अपने परिवार, विद्यायल, व नगर को गौरवान्वित किया है । स्कूल के संस्थापक, शिक्षको, अजय सत्य प्रकाश कॉलोनी के सभी शुभचिंतकों ने तनिष्क प्रसाद की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी है।



