सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न

बरेला जबलपुर दर्पण । सेंट्रल बैंकऑफ़ इंडिया,क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा शाखा बिलहरी मे एम एस एम इ आउट रीच प्रोग्राम का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश कुमार की उपस्थिति मे संपन्न किया !इस अवसर पर बिलहरी एवं बरेला शाखा के ग्राहकों को 2.5 करोड़ ऋण का वितरण सैंक्शन लेटर और डिमांड ड्राफ्ट द्वारा किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश कुमार ने एम एस एम इ ऋण के लिए जबलपुर के शाखाओं से संपर्क करने और विकसित भारत के सपने को सफल बनाने को कहा ताकि एम एस एम इ ऋण का सभी ग्राहकों को फायदा हो इस अवसर पर
श्री विवेक कुमार मुख्य प्रबंधक ऋण विभाग दीपक जायसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक बिलहरी प्रशांत लक्ष्मण कुम्हारे एवं शाखा प्रबंधक बरेला श्री राजीव शर्मा, श्रीनाथ प्रबंधक बिलहरी एवं समस्त बिलहरी शाखा के स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित थे।



