छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद ने पांढुर्णा के कलेक्टर कार्यालय में ली जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । रबी सीज़न में जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने से जलाशयों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। किसानों को सिंचाई करने के लिए बिजली की भी कमी नहीं होने दी जाएगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुरना के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही।
बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि किसानों को रबी सीज़न की फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली दी जाए। वहीं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, बिजली विभाग और जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय बनाकर किसानों के समुचित हित के लिए कार्य करे। इस दौरान सांसद श्री साहू ने जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही जिन नहरों में रिसाव हो रहा है या किसी कारण से पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है उन्हें तत्काल ही ठीक करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अंतिम छोर तक के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। राजस्व वसूली में किसानों का सहयोग करे।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बैठक में कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, उप पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, पांढुरना नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, विधायक नीलेश ऊईके, जिला भाजपा उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान अज्जू ठाकुर, सदन साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उन्नत कृषक, जिला जल उपयोगिता समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88