छिंदवाड़ा दर्पण

महायज्ञ परमात्मा को अर्जी लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम : डॉ. मोहन यादव

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । वैसे तो परमात्मा को अर्जी लगाने के कई धार्मिक अनुष्ठान और मार्ग है, लेकिन महायज्ञ परमात्मा तक पहुंचने और अर्जी लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। छिन्दवाड़ा के श्री रामेश्वर धाम में हजारों यजमानों और लाखों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में शामिल होकर परमात्मा तक अपनी अर्जी लगा दी है। यह बात श्री रामेश्वर धाम में आयोजित दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के समापन अवसर पर पूर्ण आहुति अर्पित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1008 कुण्डीय यज्ञशाला में विधि – विधान पूर्वक पूजा अर्चना और पूर्ण आहुति अर्पित करने के बाद यज्ञशाला और श्री रामेश्वर धाम प्रांगण में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक और सफल धार्मिक अनुष्ठान के लिए श्री रामेश्वर धाम समिति एवं सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार को बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, इससे जहा श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलता है वही वह क्षेत्र पवित्र एवं धर्ममय हो जाता है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इस पूर्ण आहुति के कार्यक्रम में सहपरिवार शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में शामिल होकर इसे और भी भव्य एवं दिव्य बना दिया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अनुष्ठान में शामिल होने के साथ ही जिलेवासियों के लिए करोड़ों की सौगात लेकर आए है। सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले पर इसी तरह अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का निवेदन किया।
मुख्यमंत्री ने सहपरिवार अर्पित की पूर्णआहुति
1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के पूर्ण आहुति कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहपरिवार जहा मुख्य यज्ञकुण्ड में विधि विधान से पूजा अर्चना की वही सहपरिवार पूर्ण आहुति भी अर्पित की। इस पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने यज्ञशाला में मां भगवती की भी विधि विधान पूर्वक पूजन किया। पूर्ण आहुति से लेकर आरती और अन्य अनुष्ठान के पूरे समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यज्ञशाला में ही मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री यादव इस दिव्य एवं भव्य यज्ञशाला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रमों में तकरीबन 1 घंटे तक उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सहपरिवार एवं हजारों यजमानों ने भी पूर्ण आहुति अर्पित की। इस अवसर पर संत विवेक जी महाराज, महंत मंगलदास त्यागी जी, आचार्य श्री पं. अरूण शर्मा सहित अन्य संत, पूजारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने श्री रामेश्वर धाम मंदिर में टेका माथा
1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के पूर्ण आहुति और समापन के धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर विशालकाय भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर उनका आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रामेश्वर धाम में स्थापित विशालकाय भगवान शिव की प्रतिमा के भव्य एवं आकर्षक स्वरूप की प्रशंसा की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार सहित अन्य पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालुजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने सहपरिवार ग्रहण किया भंडारा
1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के दिव्य,भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू ने सहपरिवार भंडारा ग्रहण किया। श्री रामेश्वर धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाओं के बीच भंडारे का वितरण किया गया। देर शाम तक निरंतर भंडारा चलता रहा। भंडारा ग्रहण करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, लखन वर्मा, बंटी पटेल, नरेश साहू, शेलेन्द्र बबलू पटेल, टीकाराम चंद्रवंशी, अरविंद राजपूत, रोहित पोफली, चंद्रकुमार चंदु जैन, अलकेश लांबा, प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी, पंकज पाटनी, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर सहित साहू परिवार और अन्य पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
पूर्ण आहुति के और बढ़ा परिक्रमा का महत्व
1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में पूर्ण आहुति के बाद परिक्रमा का महत्व और भी बढ़ गया है। महायज्ञ में शामिल संत एवं महात्माओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ और मां भगवती की असीम कृपा और वर्षों बाद हुए इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में हजारों दिव्य मंत्रों के साथ छोड़ी गई पूर्ण आहुति के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा का महत्व और भी बढ़ गया है। अब तक यहा पर लाखों लोगों ने यज्ञशाला की परिक्रमा लगाकर इस महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर लिया है। परिक्रमा लगाने से छुटे हुए श्रद्धालु आज 27 मार्च को अंतिम दिन यज्ञशाला की परिक्रमा लगाकर इसका पूण्य लाभ अर्जित कर सकते है।
सांसद ने माना आभार
1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के पूर्ण आहुति कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने इस दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम को बिना विध्न बाधा और सफलतापूर्व आयोजित किए जाने के लिए श्री रामेश्वर धाम समिति सहित महायज्ञ में शामिल समस्त यजमानों, विभिन्न पंडालों पर पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देने वाले सेवादारों, पुलिस एवं जिला प्रशासन, इस अनुष्ठान में शामिल समस्त महात्माओं, पुजारियों और सिहोरा एवं आस-पास के गांवों के ग्रामवासियों एवं इस अनुष्ठान में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88