कटनी दर्पण

स्कूलों से गैस सिलेंडर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 सिलेंडर और ऑटो जब्त

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में हो रही गैस सिलेंडर चोरियों का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह को दबोचा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अपचारी बालक (minor) को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के 8 सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।

लगातार हो रही चोरियों से मचा था हड़कंप
पिछले कुछ महीनों से बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय विद्यालयों की रसोई से सिलेंडर चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। 16 जनवरी 2026 प्राथमिक शाला अमाड़ी से सिलेंडर चोरी हुआ। 18 मार्च 2026 माध्यमिक शाला पौड़ी से 2 गैस सिलेंडर चोरी हुए।21 मार्च 2026 माध्यमिक शाला भजिया से 5 सिलेंडर चोरी हुए।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के.के. पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

ऑटो से आकर देते थे वारदात को अंजाम
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव (35 वर्ष, निवासी भजिया/एनकेजे) और दीपक कुशवाहा (24 वर्ष, निवासी एनकेजे/मझौली) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में ऑटो क्रमांक MP 21 R 1639 का उपयोग कर स्कूलों को निशाना बनाते थे।

न्यायालय में पेशी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 331(4) और 305ए के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, वहीं संलिप्त अपचारी बालक को किशोर न्यायालय, कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, उनि व्ही.एस. जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे सहित सायबर सेल के आरक्षक अमित श्रीपाल, गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, बृजलाल प्रजापति और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य कमलेश निषाद का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88