उमरिया दर्पण
सुहानी चौरसिया ने कक्षा 8वीं में 85% अंक हासिल कर विधालय और परिवार का नाम रोशन

सतीश चौरसिया उमरियापान । ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई सेकंडरी स्कूल उमरियापान की छात्रा सुहानी चौरसिया ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय और माता पिता का नाम रोशन किया । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया । विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सुहानी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।



