अमित परौहा बने आर्यवृत पत्रकार संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष, पत्रकार साथियों ने दी शुभकामनाएं

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में आर्यवृत पत्रकार संघ मध्यप्रदेश के द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए समर्पित अमित कुमार परौहा को संगठन की जिला इकाई का दायित्व सौंपते हुए जबलपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्निहोत्री, राष्ट्रीय सचिव कमलसिंह सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय निमा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास व्यक्त किया। कि श्री परौहा के नेतृत्व में जबलपुर जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई जाएगी। आपकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जबलपुर, पनागर, मझौली , सिहोरा, गोसलपुर एवं आसपास के पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने अमित कुमार परौहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। श्री परौहा ने इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकार साथियों को साथ लेकर चलेंगे तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।



