पांढुरना जिले के 12 मंडलों में भाजपा का प्रशिक्षण अभियान

पांढुरना जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला पांढुरना के 12 मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इन वर्गों में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेकर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।
मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बनर्जी, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ तथा जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में अब तक पांढुरना नगर, सिवनी नगर, लोधीखेड़ा और रामाकोना मंडल में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं। अन्य मंडलों में भी क्रमवार प्रशिक्षण जारी है।
प्रशिक्षण वर्गों में विभिन्न विषय वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मार्गदर्शन दिया जा रहा



