नित नये आदेशों ने ग्रीष्मकालीन अवकाशों पर लगाया अकुंश

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय सचिव राजेश सहारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की एक तरफ लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा आदेश पारित कर 1 मई से 30 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ कार्यालयों के द्वारा नित नये आदेशों को जारी कर ग्रीष्मकालीन अवकश पर अंकुश लगाया जा रहा हैl जिससे लोकसेवक हलाकान, परेशान और हताश है की उनके साथ ये ज्यादती क्यों l यही वजह है की शिक्षकों में रोष व्याप्त है l संघ ने आगे बताया की शासकीय स्कूलों में समर कैंप के अन्तर्गत खेल एवं अन्य गतिविधियाँ, एमपी टास्क छात्रव्रती का कार्य, मैपिग एवम् प्रोफाइल, ड्रॉपबॉक्स जैसी अन्य कार्यवाहियां चल रही है वहीं वेल्यूशन का कार्य डाइट प्रशिक्षण संस्थान में किया जाना है l एसा कोई दिन नहीं जिस दिन नये नये आदेश ना आ रहे हों फिर कैसा ग्रीष्मकालीन अवकाश l ना ही अर्जित अवकाश की पात्रता है जबकि दूसरे विभागों में छुट्टी के दर्मियान अर्जित अवकाश की पात्रता है l ऐसे में संगठन आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय से मांग करता है की सभी कार्य जून माह में स्कूल प्रारंभ होने पर कराए जाए l संगठन के प्रदेश अध्य्क्ष रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, रऊफ खान, गुडविन चार्ल्स, फिलिप एंथोनी, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, सुधीर अवधिया, मनमोहन चौधरी, योगेश ठाकरे, सुधीर पॉवेल, लछमी कुसवाहा, सुरेंद्र चौधरी, मकसूद अहमद कादरी, दीपेश जैन, संतोष चौरसिया, गोपी शाह, राकेश गुप्ता, वसुमुदीन, आशीष कोरी आदि ने मांग की है की सभी कार्य जून माह में कराय जाएँ l



