जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दुकान नीलामी को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कटंगी को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। कटंगी उप तहसील में नगर परिषद द्वारा बनाई गई दुकानों की नीलामी को लेकर ललित सोनी ने ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि बंद लिफाफा पेपर नीलामी ना हो पूर्व में नगर परिषद कटंगी द्वारा दुकानों की नीलामी ओपन नीलामी के माध्यम से की गई जिसमे की हितग्राहियों को दुकाने प्राप्त हुई। बंद लिफाफे में दलालों द्वारा दलाली कर कर दुकाने हितग्राहियों को नहीं मिल पाती। इसके विरोध में आज ज्ञापन सौंपा जिस में मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सत्यम नेमा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू सिंघाई सुरेंद्र शुक्ला राहुल गोटिया सौरभ सोनी मोंटू जैन शशांक सोनी यश सोनी सचिन जैन आदि उपस्तिथ रहे।



