प्रेमनगर में आयोजित राष्ट्रीय गुरमत सम्मेलन में शामिल होंगे

जबलपुर दर्पण। श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर पंजाब के जत्थेदार सिंघ साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह का आज 19 मई को दोपहर 2 बजे डुमना हवाई अड्डे में नगरागमन होगा, वे 19 मई को गुरुद्वारा प्रेमनगर में आज रात्रि 7.30 बजे से आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय गुरमत सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सिख समाज के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल ने बताया कि गुरु सिंग सभा प्रेमनगर के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में एसजीपीसीअमृतसर पंजाब के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के प्रभारी गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी बलदेव सिंह ओगरा, हजूरी रागी जत्था हरिमंदिर साहिब भाई बलदेव सिंह, भाई निर्भयसिंह एवं ढाड्डी जत्था भाई सतपालसिंग, अमृतसर भी शामिल होंगे। प्रधानसाहिब स. मंजीतसिंह ननड़ा स. अजीतसिंह नैय्यर सीटू वीरजी एवं आयोजन समिति ने साध संगत से उपस्थिति की अपील की है । यह आयोजन तीसरे सिख गुरु अमरदासजी के 450 वें ज्योति ज्योत दिवस एवं चौथे गुरु रामदास जी के 450वें गुरुगद्दी दिवस को समर्पित रहेगा । गुरु का लंगर दोनों दिन चलेगा।



