जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संघ उग्र आंदोलन करेंगा

जबलपुर दर्पण। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैद्यनाथन अय्यर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य अभियंता रानी अवंती बाई सागर परियोजना में विगत 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई परामर्श यात्री समिति की बैठक में जो 9 बिंदुओं पर चर्चा कर उसकी रिपोर्ट दो माह में प्रस्तुत करना थी दो माह का समय खत्म होने के बाद भी संबंधित संभागों द्वारा मुख्य अभियंता को नहीं सौपा गया, यदि सात दिवस के अंदर उक्त नौ बिंदुओं में की गई कार्य योजना की जानकारी संघ को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर संघ उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।



