जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गर्मी से मिलेगी राहत, शहर के चौराहों पर डिफोगर मशीन लगाई

जबलपुर दर्पण। भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने नगर निगम ने शहर के हर चौराहों पर डिफोगर मशीन लगाई है। ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सके।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस डिफागर मशीन को दोपहर के वक्त चलाया जाएगा जिससे इस चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय जबलपुर सहित मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।ऐंसे में नगर निगम की यह एक अच्छी पहल है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।



