जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रिंसिपल जज सपरिवार हज यात्रा पर

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मवलंबियो की मुख्य व पवित्र तीर्थ हज करने मक्का मदीना सऊदी अरब, फैमली कोर्ट के प्रिंसिपल जज शेख सलीम उनकी पत्नी सबीहा खान और पुत्र शेख समीर रवाना हो रहे हैं। इससे पूर्व हाईकोर्ट के सामने कचहरी वाले बाबा की दरगाह में पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, एडवोकेट खालिद नूर फखरुद्दीन, हाजी इमामुद्दीन खान, डीपीओ शेख वसीम, फिरास खान, मकसूद खान, फैज़ान आलम शेख, हाजी जावेद खान, अयाज़ खान, सादिक खान, रियाज खान आदि ने पुष्प मालाओं व इत्र से स्वागत किया।



